भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने लंदन में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

jantaserishta.com
24 July 2025 3:07 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने लंदन में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के दो दिनों के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर से लंदन में मुलाकात की. भारत और ब्रिटेन के बीच थोड़ी देर में द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर होंगे.

भारत-ब्रिटेन मुफ्त व्यापार समझौते (FTA) के लिहाज से उनके इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पीएम मोदी ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी और स्टार्मर द्विपक्षीय संंबंधों पर चर्चा करेंगे. भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता भी होगा.
एफटीए दो देशों के बीच कारोबार को आसान बनाने वाला करार है. इसके तहत दोन देश एक-दूसरे के प्रोडक्ट्स पर लगनी वाली इंपोर्ट ड्यूटी, टैरिफ या टैक्स को कम करते हैं या खत्म करते हैं. भारत और यूके के बीच FTA को लेकर तीन साल से बात चल रही थी.
इस समझौते से चमड़े, जूते और कपड़ों का कम दरों पर एक्सपोर्ट संभव होगा जबकि ब्रिटेन से व्हिस्की और कारों का इंपोर्ट सस्ता हो जाएगा. मोदी कैबिनेट ने बुधवार को एफटीए को मंजूरी दी थी. इस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद इसे ब्रिटिश संसद से मंजूरी लेनी होगी, जिसके बाद यह समझौता लागू होगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story