भारत

प्रधानमंत्री आवास पर सिख समुदाय के लोगों से पीएम मोदी ने की मुलाकात

jantaserishta.com
18 Feb 2022 12:07 PM IST
प्रधानमंत्री आवास पर सिख समुदाय के लोगों से पीएम मोदी ने की मुलाकात
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने सिख समाज के प्रमुख लोगों से मुलाकात की. उन्हें भारत सरकार के सहयोग का आश्वासन भी दिया.


पंजाब में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार
पंजाब में चुनावी समर अपने चरम पर है. लड़ाई आखिरी दौर में है जिसके चलते सभी पार्टियों के सूरमा जोर आजमाइश में जुटे हुए हैं. पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार का शुक्रवार आखिरी दिन है और शाम को प्रचार का दौर खत्म हो जाएगा. पंजाब के मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए अंतिम चरण में सभी सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है.
बीजेपी गठबंधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन रैलियां कर चुके हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी सीट पर रोड शो करेंगे. वहीं, कांग्रेस के प्रचार का जिम्मा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुद अपने हाथों में ले रखा है. कांग्रेस पर खुद को सत्ता में बरकरार रखने की बड़ी चुनौती है. लिहाजा प्रचार के आखिरी दिन राहुल और प्रियंका दोनों पंजाब में है. आम आदमी पार्टी की बात की जाए तो पार्टी के मुखिया और दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल वहीं हैं तो अकाली दल-बसपा गठबंधन की तरफ से सुखबीर सिंह बादल ने मोर्चा संभाल रखा है.
पंजाब में आज कौन-कौन करेगा प्रचार
पंजाब में जहां कांग्रेस की ओर से प्रचार के लिये मैदान में राहुल-प्रियंका होंगे तो वहीं बीजेपी की ओर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पटियाला में रैली करेंगे. राजनाथ सिंह पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. अमरिंदर सिंह रैली के बाद रोड शो करेंगे. आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव प्रचार के आखिर दिन उतर रहे हैं. अमृतसर में वह बाइक रैली निकालकर आम आदमी पार्टी के लिए माहौल बनाने का काम करेंगे तो सीएम अरविंद केजरीवाल भी रोड शो करेंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story