भारत

पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, विपक्षी नेता भी मौजूद

jantaserishta.com
6 April 2023 1:09 PM IST
पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, विपक्षी नेता भी मौजूद
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ गुरुवार को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कई विपक्षी नेता भी मौजूद रहे। बजट सत्र के आखिरी दिन लोक सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाने के बाद परंपरा के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के अलावा नेशनल कांफ्रेंस से फारूख अबदुल्ला और एनसीपी से सुप्रिया सुले सहित कई अन्य दलों के नेता भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि, संसद के बजट सत्र की शुरूआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू हुई थी। एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री ने सदन में बजट पेश किया था। हालांकि दो चरणों में आयोजित हुआ यह बजट सत्र पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गया।
हंगामे के कारण, बजट सत्र के दौरान लोक सभा सिर्फ 45 घंटे 55 मिनट ही चल पाई। इस सत्र के दौरान, सिर्फ 6 विधेयक पारित हुए और 8 सरकारी विधेयक को पुन:स्थापित किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story