भारत

ब्रिटेन के सुनक से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

jantaserishta.com
16 Nov 2022 5:05 PM IST
ब्रिटेन के सुनक से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिटेन के अपने समकक्ष ऋषि सुनक से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थिति और भविष्य के संबंधों के लिए रोडमैप 2030 पर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'दोनों नेताओं ने जी20 और राष्ट्रमंडल सहित द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर एक साथ काम करने के महत्व की सराहना की।'
सुनक के पिछले महीने पद संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।
मोदी ने सुनक को पद संभालने पर बधाई दी।
दोनों नेताओं के बीच व्यापार, गतिशीलता, रक्षा और सुरक्षा जैसे सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा हुई।
इससे पहले बुधवार को सुनक ने हर साल यूके में काम करने वाले भारत के युवा पेशेवरों के लिए 3,000 वीजा को मंजूरी दी थी।
यूके के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, भारत इस तरह की योजना से लाभान्वित होने वाला पहला वीजा-राष्ट्रीय देश है, जो यूके-इंडिया माइग्रेशन और मोबिलिटी पार्टनरशिप की ताकत को उजागर करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story