भारत

'पीएम मोदी ने विश्वसनीयता खो दी' : कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा

Admin2
1 Nov 2020 6:07 AM GMT
पीएम मोदी ने विश्वसनीयता खो दी : कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा
x

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा बिहार चुनाव में महागठबंधन एक शानदार जीत दर्ज करेगा और सरकार बनाएगा। कांग्रेस नेता सिन्हा ने भरोसा जताया है कि महागठबंधन बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगी। सिन्हा ने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर चल रही है और लोग नीतीश कुमार के कामकाज से नाराज हैं और तेजस्वी यादव एक बड़े बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनेंगे।

शत्रुघन सिन्‍हा ने पटना साहिब के पूर्व सांसद नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम को प्रवासियों का दर्द महसूस नहीं हुआ। "बिहार में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। उन्होंने चुनाव में जीतने के लिए ईवीएम के साथ कथित छेड़छाड़ का जिक्र करते हुए चुटकी लेते हुए कहा यहां तक ​​कि ईवीएम भी भाजपा और नीतीश को नहीं बचा सकती है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि महामारी के बीच चुनाव क्यों हो रहे हैं, और "गुजरात में नहीं"। गुजरात पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृहनगर है। उन्‍होंने कहा "प्रधानमंत्री ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है।

बता दें शत्रुघन सिन्हा भाजपा के सदस्य के रूप में दो बार पटना साहिब सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। बीजेपी द्वारा उन्हें टिकट देने से इनकार करने और पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारने के बाद वह पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए थे।


Next Story