
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का दौरा करने वाले हैं जहां वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ पहुंचेंगे जहां वे यूपी इन्वेस्टर्स समिट के 3.0 बजे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। दोपहर करीब 1:45 बजे प्रधानमंत्री कानपुर के परौंख गांव पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पथरी माता मंदिर जाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वे डॉ बीआर अंबेडकर भवन जाएंगे, जिसके बाद दोपहर 2:15 बजे मिलन केंद्र का दौरा करेंगे। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 3 से 6 जून, 2022 तक उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 3 जून 2022 को राष्ट्रपति कानपुर देहात में अपने पैतृक गांव परौंख का दौरा करेंगे जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





