PM मोदी ने मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रख दी है. इस खेल विश्वविद्यालय का नाम हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद्र के नाम पर रखा गया है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने अपराध और विकास कार्यों को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले मेरठ में माफिया अपना खेल खेलते थे. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों की वजह से मेरठ से पलायन हुआ. उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में अपराधी यहां खेल खेलते थे, लोग भूल नहीं सकते कि उनके घर जला दिए गए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





