भारत

लालू यादव पर बरसे PM मोदी

jantaserishta.com
24 Feb 2025 5:20 PM IST
लालू यादव पर बरसे PM मोदी
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.
भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भागलपुर में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल, (RJD) लालू यादव और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वह स्थितियों को कभी भी नहीं बदल सकते. प्रधानमंत्री ने कुंभ को लेकर भी राजद को घेरा. उन्होंने कहा कि जंगलराज वालों को हमारी आस्था से नफरत है. जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे हैं. दरअसल, कुछ दिनों पहले लालू यादव ने कहा था कि कुंभ का क्या मतलब है, फालतू है कुंभ.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की. इस मौके पर पीएम मोदी ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए करीब 9.8 करोड़ किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ रुपये भेजे. पीएम ने कहा, बिहार की पावन धरती से अन्नदाता बहनों-भाइयों के खातों में पीएम-किसान की 19वीं किस्त ट्रांसफर करने के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. पीएम ने कहा कि हमारे लाडले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत है.
प्रधानमंत्री ने कहा, साथियों मैंने लाल किले से कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं. ये स्तंभ गरीब, हमारे किसान, हमारे नौजवान युवा और देश की नारी शक्ति हैं. पीएम ने कहा कि NDA की सरकार चाहे तो केंद्र में हो या नीतीश जी के नेतृत्व में चल रही हो, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता में है.
PM मोदी ने कहा कि जब ये कांग्रेस वाले जंगल राज वाले सरकार में थे, इन लोगों ने खेती का कुल बजट जितना रखा, उससे ज्यादा हम किसानों के खाते में सीधे में भेज चुके हैं. अगर बिहार में एनडीए सरकार नहीं होती तो क्या होता, यह कल्पना की जा सकती है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर एनडीए सरकार नहीं होती तो, किसानों को आज भी खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती, बरौनी खाद कारखाना बंद पड़ा होता. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार नहीं होती तो लोगों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पैसा नहीं मिलता. यह काम कोई भ्रष्टाचारी नहीं कर सकता. कांग्रेस या जंगल राज वाले हों उनके लिए किसानों की तकलीफ कोई मायने नहीं रखती है. पीएम ने कहा कि पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की काला बाजारी होती थी. आज देखिए किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है. कोरोना में भी किसानों को खाद की कमी नही होने दी.
प्रधानमंत्री ने कहा कि मखाना आज देश के शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग हो चुका है. मैं भी 365 दिन में से 300 दिन मखाना जरूर खाता हूं, ये सुपर फूड है. अब बारी बिहार के मखाना की है. बिहार में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा बजट में की गई है. मखाना आज देश के लोगों के सुबह के नाश्ते का जरूरी अंग हो चुका है. मखाना को अब दुनिया भर के बाजार तक पहुंचाना है.
उन्होंने कहा कि आज बिहार की भूमि 10 हजार FPO के निर्माण की साक्षी बन रही है. मक्का, केला और धान पर काम करने वाला ये FPO जिला खगड़िया में रजिस्टर हुआ है. पीएम मोदी ने कहा, बजट में एक बहुत बड़ी पीएम धन धान्य योजना की घोषणा की गई है. इस वर्ष के बजट में मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया है. बीते वर्षों में सरकार के प्रयासों से भारत का कृषि निर्यात बहुत अधिक बढ़ा है. हमने किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी शक्ति से काम किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story