भारत
पीएम मोदी, केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
jantaserishta.com
17 Oct 2025 9:55 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।" केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों। शुभकामनाएं।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने लिखा, "मेरे प्रिय मित्र, मिशन रंगला पंजाब के कमांडर, मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि आपका रंगला पंजाब बनाने का सपना साकार हो। पंजाब के भविष्य की बागडोर आपके मजबूत कंधों पर है। भगवान आपको स्वस्थ, खुश और ऊर्जा से भरपूर रखें और आपको लगातार, लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब के लोगों की सेवा में लगाकर रखें।"
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "पंजाब के हर दिल अजीज मुख्यमंत्री और मेरे छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और लोगों की सेवा करने की निरंतर ऊर्जा दें। आप यूं ही पंजाब के हर घर में खुशियां बांटते रहें।"
आम आदमी पार्टी (पंजाब) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से पोस्ट करते हुए सीएम भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। पोस्ट में लिखा, "लाखों पंजाबियों के लिए आशा और प्रोत्साहन, साथ ही जनहितैषी सरकार और सुविधाएं, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मान साहब।" आप नेता युवराज भारद्वाज ने एक्स पोस्ट में लिखा कि हर दिल के प्यारे, जनता के नेता सरदार भगवंत मान जनसेवा, ईमानदारी और सादगी के प्रतीक, जिन्होंने राजनीति को जनता की आवाज बनाया।
Tagsमुख्यमंत्री भगवंत मान जन्मदिनमुख्यमंत्री भगवंत मानChief Minister Bhagwant Mann's birthdayChief Minister Bhagwant Mann
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





