![पीएम मोदी आज फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी आज फ्रांस दौरे पर](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/10/4374362-untitled-3-copy.webp)
दिल्ली। PM मोदी आज छठे फ्रांस दौरे पर रवाना होंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वे पहली बार फ्रांस जा रहे हैं। PM आखिरी बार 2023 में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस (बास्तिल डे) कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। प्रधानमंत्री के सम्मान में फ्रांस सरकार ने 10 फरवरी को मशहूर एलिसी पैलेस में VVIP डिनर का आयोजन किया है। इसमें फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों समेत कुछ और देशों के नेता मौजूद होंगे।
11 फरवरी को PM पेरिस के ग्रैंड पैलेस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्शन समिट 2025 की सह अध्यक्षता करेंगे। यह समिट 2023 में ब्रिटेन और 2024 में साउथ कोरिया में आयोजित हुई थी।समिट में AI के जिम्मेदारी से इस्तेमाल पर चर्चा होगी, ताकि यह लोगों की भलाई के काम आए और इसके खतरे नियंत्रित रहें। इस दौरान ग्लोबल पॉलिटिक्स पर भी बात हो सकती है। PM मोदी फ्रांस के उद्योगपतियों से मुलाकात कर सकते हैं।