भारत

PM मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए मांग रहे हैं वोट, लखनऊ में बोले केजरीवाल

Nilmani Pal
16 May 2024 10:34 AM IST
PM मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए मांग रहे हैं वोट, लखनऊ में बोले केजरीवाल
x

यूपी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज लखनऊ में मैं उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से INDIA गठबंधन को वोट करने के लिए अपील करने आया हूं। मैं 4 बातें रखना चाहता हूं- 1) इस चुनाव में PM मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं, 2) अगर ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में CM पद से हटा दिया जाएगा, 3) अगर ये जीत गए तो इनकी पूरी तैयारी है कि ये संविधान बदलकर SC,ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे और 4)देश भर से जो आंकड़े आ रहे हैं वह दिखा रहे हैं कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने वाली है

आगे उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल ने कहा, ...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं कहा है कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे। पीएम मोदी का ये नियम उन्हीं के द्वारा बनाया गया है और मुझे उम्मीद है कि वे अपने नियम को फॉलो करेंगे, नहीं तो लोग कहेंगे कि पीएम मोदी ने ये नियम लालकृष्ण आडवाणी को हटाने के लिए बनाया था... जब मैंने कहा था कि सीएम योगी को हटा दिया जाएगा, इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई... उनका हटना अब लगभग तय है।


Next Story