भारत

PM आवास पर नेताओं का तांता: भावी मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं पीएम मोदी, आज शाम 6 बजे होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार

jantaserishta.com
7 July 2021 11:45 AM IST
PM आवास पर नेताओं का तांता: भावी मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं पीएम मोदी, आज शाम 6 बजे होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार
x

फाइल फोटो 

नई दिल्लीः नारायण राणे और बीजेपी महासचिव भुपेंद्र यादव पीएम मोदी से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंच चुके हैं. वहीं अनुराग ठाकुर और मिनाक्षी लेखी भी प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुके हैं.

मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि कई ऐसे मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जिनके कामकाज का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है. वहीं क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कई चौंकाने वाले चेहरे शामिल किए जा सकते हैं.
नेताओं को फोन कर मंत्री बनाए जाने की सूचना दी गई है और कहा गया है कि अगर दिल्ली से बाहर हैं तो दिल्ली पहुंच जाएं. वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल और नारायण राणे समेत कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं.
आज शाम करीब छह बजे मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. नए मंत्रिमंडल में करीब 17 से 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे. मोदी के नए मंत्रिमंडल में शासन और व्यवस्था के साथ-साथ अनुभव को भी तरजीह दी जाएगी. नए मंत्रिमंडल में युवा जोश पर भी जोर दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि मोदी का यह मंत्रिमंडल युवाओं से भरा रहेगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story