भारत

PM मोदी Live, देशवासियों को कर रहे संबोधित

Nilmani Pal
21 Sept 2025 5:01 PM IST
PM मोदी Live, देशवासियों को कर रहे संबोधित
x

रायपुर/दिल्ली। PM मोदी देशवासियों को संबोधित कर रहे है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में नवरात्रि के शुभारंभ की घोषणा करते हुए देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से नवरात्रि का प्रथम दिवस है और इसी दिन से नया नेक्स्ट जेनेरेशन जीएटी लागू किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने इस अवसर को विशेष बताते हुए कहा कि यह केवल एक त्योहार का समय नहीं, बल्कि आर्थिक विकास और कर प्रणाली में सुधार का भी महत्वपूर्ण फेज है.

कल से जीएसटी 2.0 सुधारों को लागू किया जा रहा है. क्यास लगाये जा रहे हैं कि भाषण का मुख्य विषय नए GST दर कटौती और सुधार पर हो सकता है.

प्रधानमंत्री मोदी ऐसे समय संबोधन कर रहे हैं जब पिछले कुछ महीनों से भारत-अमेरिका के व्यापारिक रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं. H1B वीजा से लेकर टैरिफ़ भी चर्चा का विषय बना हुआ है. आखिरी बार प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्र के नाम ख़ास संदेश दिया था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी. साफ तौर पर यह बड़ी कार्रवाई पहलगाम हमले का बदला था.


Next Story
null