भारत

देश को मिला नया संसद भवन, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
28 May 2023 10:03 AM IST
देश को मिला नया संसद भवन, देखें तस्वीरें
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास ऐतिहासिक 'सेंगोल' स्थापित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन के उद्घाटन को चिह्न्ति करने के लिए पट्टिका का अनावरण किया।
प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन के निर्माण और विकास में शामिल कार्यकर्ताओं को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। पीएम मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कैबिनेट मंत्रियों के साथ नए संसद भवन में 'सर्व-धर्म' (सर्व-धार्मिक) प्रार्थना समारोह में भाग लिया।
समारोह की शुरुआत सुबह हवन से हुई। इस अवसर पर 25 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हैं। समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस. जयशंकर और जितेंद्र सिंह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी मौजूद हैं। कांग्रेस सहित बीस विपक्षी दल नए चार मंजिला संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story