भारत

नए सर्किट हाउस का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, सोमनाथ मंदिर के पास 30 करोड़ की लागत से बनकर हुआ तैयार

jantaserishta.com
21 Jan 2022 11:23 AM IST
नए सर्किट हाउस का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, सोमनाथ मंदिर के पास 30 करोड़ की लागत से बनकर हुआ तैयार
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के सोमनाथ में नए सर्किट हाउस का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक इस नए सर्किट हाउस का निर्माण 30 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और यह सोमनाथ मंदिर के निकट स्थित है.

इस सर्किट हाउस में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें वीआईपी और डीलक्स कमरे, सम्मेलन कक्ष और सभागृह शामिल हैं. पीएमओ ने कहा कि कमरों की बनावट ऐसी है कि वहीं से लोग समुद्र का नजारा भी देख सकते हैं.
बता दें कि सोमनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है. यह गुजरात के वेरावल बंदरगाह कुछ ही दूरी पर बना है. 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ को लेकर मान्यता है कि इसकी स्थापना चंद्र देव ने की थी. इस मंदिर की ऊंचाई करीब 155 फीट है. इस मंदिर पर एक कलश रखा गया है, जिसका वजन करीब 10 टन है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story