भारत

अलीगढ़ में पीएम मोदी, यूनिवर्सिटी के मॉडल का लिया जायजा

jantaserishta.com
14 Sept 2021 12:07 PM IST
अलीगढ़ में पीएम मोदी, यूनिवर्सिटी के मॉडल का लिया जायजा
x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ पहुंच गए हैं. पीएम मोदी के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं. पीएम मोदी ने यहां पर यूनिवर्सिटी के मॉडल का जायजा लिया, कॉरिडोर को लेकर दी गई जानकारियों को देखा. बता दें कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम दौरा हो रहा है. इसे ही बीजेपी के लिए मिशन यूपी की शुरुआत माना जा रहा है.

इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है, ऐसे वक्त में भारत में जीवन और जीविका को बचाने के लिए देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया के लिए मिसाल बना है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में यूपी में निवेश बढ़ा है, हमने 1.61 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया है. पीएम मोदी ने ही डिफेंस कॉरिडोर का वादा किया था, जिसके अलीगढ़ नोड पर आज काम शुरू हो रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story