भारत
पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ की बैठक, संसद की रणनीति पर चर्चा
jantaserishta.com
24 July 2023 11:13 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र की रणनीति को लेकर सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर विचार-विमर्श किया है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन परिसर में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में लोक सभा में उपनेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य सभा में सदन के नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, नितिन गडकरी,निर्मला सीतारमण और अनुराग ठाकुर सहित अन्य कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए।
मणिपुर पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण पिछले सप्ताह सदन में कामकाज नहीं हो पाया था। इस सप्ताह भी फिलहाल सरकार और विपक्ष दोनों अपने-अपने रुख पर अडिग नजर आ रहे हैं।
Tagsपीएम मोदीकेंद्रीय मंत्रीसंसदसंसद भवन परिसरसंसद भवनPM ModiUnion MinisterParliamentParliament House ComplexParliament House
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





