भारत

Balasore Train Accident: पीएम मोदी ने ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक, बालासोर के लिए रवाना

jantaserishta.com
3 Jun 2023 1:18 PM IST
Balasore Train Accident: पीएम मोदी ने ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक, बालासोर के लिए रवाना
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुए भयावह रेल हादसे पर शनिवार को नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक कर हालात की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कैबिनेट सचिव, केंद्रीय गृह सचिव और एनडीआरएफ के डीजी के अलावा रेलवे बोर्ड मेंबर सहित कई अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में इस भीषण ट्रेन दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और इसके बाद के बने हालातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया गया।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही ओडिशा जाकर बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर इसके बाद घायलों का हालचाल जानने के लिए कटक के अस्पताल भी जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story