भारत

PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे चार मंत्री, जानें नाम

jantaserishta.com
28 Feb 2022 10:59 AM IST
PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे चार मंत्री, जानें नाम
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग में बड़ा फैसला हुआ है. इसमें तय किया गया है कि चार मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा जाएगा, जो भारतीय लोगों और छात्रों को निकालने में मदद करेंगे. जिन मंत्रियों को भेजा जा रहा है उनमें हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल वीके सिंह का नाम शामिल है.

यूक्रेन के पास जो दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान An-225 था उसको रूस ने नष्ट कर दिया है. फोटोज में दिखाई दिया है कि जिस hangar (एयरक्राफ्ट को पार्क करने की जगह) में An-225 को रखा गया था वह 26 फरवरी तक ठीक था. फिर 27 फरवरी को एक मिसाइल हमले में hangar को तोड़ते हुए छत को पार कर गया था, जिसमें An-225 को नुकसान हुआ.
यूक्रेन में फंसे 249 भारतीय नागरिकों को लेकर बुखारेस्ट (रोमानिया) से रवाना हुई पांचवीं ऑपरेशन गंगा फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है. एक छात्रा ने बताया, 'हम वापस आ गए हैं तो हमें बहुत खुशी है। यूक्रेन में हमारे लिए स्थिति बहुत कठिन थी, हम उम्मीद छोड़ चुके थे.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story