भारत

यूक्रेन पर पीएम मोदी कर रहे हाई लेवल मीटिंग

jantaserishta.com
27 Feb 2022 8:38 PM IST
यूक्रेन पर पीएम मोदी कर रहे हाई लेवल मीटिंग
x
बड़ी खबर

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. दोनों देशों के दरमियान युद्ध का आज चौथा दिन है. इस बीच रूस यूक्रेन पर हमले तेज करने की बात कह रहा है. ऐसे में हालात और खराब होते जा रहे हैं. युद्ध का असर अब भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है.

पीएम मोदी ने बुलाई मीटिंग
रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते हुए संघर्ष को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. इस बैठक में भारत की तीनों सेनाओं के अध्यक्षों समेत कई मंत्री भी शामिल होंगे.
यूक्रेन में हैं 20 हजार भारतीय
एक आंकड़े के मुताबिक यूक्रेन में भारत के करीब 20 हजार नागरिक फंसे हुए हैं. इनमें से 18 हजार स्टूडेंट्स हैं. भारत रूस और यूक्रेन सरकारों से बातचीत करके भारत के नागरिकों को निकालने की कोशिश कर रहा है. बताया जाता है कि अब तक 2 बैच में करीब 600 स्टूडेंट्स यूक्रेन से निकाल लिए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story