
x
व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। व्यापार, निवेश, रक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के नए अवसर तलाशने पर विशेष जोर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जर्मन चांसलर के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी में बढ़ती प्रगति की समीक्षा की।
PM Narendra Modi tweets, "Had a productive conversation with Chancellor Friedrich Merz. We reviewed the growing momentum in the India-Germany Strategic Partnership and discussed ways to unlock new opportunities in trade and investment, defence and advanced technologies. India and Germany will also continue to work closely together to address global challenges and promote peace, stability and a rules-based international order."
— IANS (@ians_india) November 24, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में बढ़ती गति की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश, रक्षा तथा उन्नत प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में नए अवसरों को खोलने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग को विस्तार देने के विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री के बयान के अनुसार, भारत और जर्मनी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
पीएम मोदी ने वैश्विक स्तर पर शांति, स्थिरता और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रखने की बात कही। भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में यह बातचीत महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आपसी सहयोग को प्राथमिकता दी गई। प्रधानमंत्री की ओर से साझा की गई जानकारी में किसी नए समझौते या निवेश राशि की घोषणा नहीं की गई है। बातचीत मुख्य रूप से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं और रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर केंद्रित रही।
Next Story





