भारत
अमेरिका के उपराष्ट्रपति से पीएम मोदी ने कहा था- पाकिस्तानी हमले का देंगे कड़ा जवाब; ट्रंप के साथ बातचीत में हुआ जिक्र
jantaserishta.com
18 Jun 2025 3:39 PM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है। लगभग 35 मिनट की बातचीत में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भी जिक्र हुआ। पीएम मोदी ने ट्रंप को बताया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के समय जेडी वेंस से कहा था कि पाकिस्तान जितना बड़ा हमला करेगा, भारत उससे भी बड़ा जवाब देगा। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार को पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई इस बातचीत की जानकारी दी।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री के अनुसार, पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप जब बात कर रहे थे, उस समय प्रधानमंत्री ने बताया कि 9 मई की रात को जेडी वेंस ने फोन करके कहा था कि पाकिस्तान भारत पर बड़ा हमला कर सकता है। पीएम मोदी ने उनको साफ शब्दों में बताया था कि यदि ऐसा होता है तो भारत पाकिस्तान को उससे भी बड़ा जवाब देगा।
पीएम मोदी ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर सहमति के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता करने के दावों को भी खारिज किया। विक्रम मिस्री ने बताया, "पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को स्पष्ट रूप से कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कभी भी, किसी भी स्तर पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील या भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता जैसे विषयों पर बात नहीं हुई थी। सैन्य कार्रवाई रोकने की बात सीधे भारत और पाकिस्तान के बीच हुई। वो भी पाकिस्तान के आग्रह पर हुई थी।"
विदेश सचिव के मुताबिक, 35 मिनट की बातचीत में पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत ने ना कभी मध्यस्थता स्वीकार की, न करता है और न ही कभी करेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की ओर से विस्तार में बताई गई बातों को समझा और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
विक्रम मिस्री ने बताया कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात कनाडा में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान होनी थी, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप को जल्दी वापस अमेरिका लौटना पड़ा, जिसके कारण ये मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के आग्रह पर दोनों नेताओं की फोन पर लगभग 35 मिनट तक बात हुई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच ये पहली बातचीत हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





