भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को महानवमी की शुभकामनाएं दीं

jantaserishta.com
4 Oct 2022 9:25 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को महानवमी की शुभकामनाएं दीं
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सफलता और सुयश की प्राप्ति होने की कामना की है। महानवमी के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, "नवरात्रि की महानवमी मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। उनकी कृपा से आप सभी को कर्तव्य-पथ पर चलने की प्रेरणा मिले, साथ ही जीवन में सफलता और सुयश की प्राप्ति हो। हार्दिक शुभकामनाएं!"
प्रधानमंत्री ने नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर मां दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित एक स्तुति भी लोगों के साथ साझा की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story