भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने महाअष्टमी पर लोगों को दी बधाई

jantaserishta.com
3 Oct 2022 11:42 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने महाअष्टमी पर लोगों को दी बधाई
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों को महाअष्टमी की बधाई देते हुए सभी के जीवन में सौभाग्य, संपन्नता और सफलता की कामना की है। महा अष्टमी (दुर्गा अष्टमी) के पावन पर्व के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, महा अष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। मां महागौरी हर किसी के जीवन में सौभाग्य, संपन्नता और सफलता लेकर आएं।
प्रधानमंत्री ने महा अष्टमी के इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के आठवें रूप मां महागौरी को समर्पित एक स्तुति को भी लोगों के साथ साझा किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, समस्त देशवासियों को दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय माता दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story