पीएम मोदी ने देश को दी 7 नई डिफेंस कंपनियों की सौगात, पिस्टल से फाइटर प्लेन तक बनाएंगी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को सात रक्षा कंपनियों को सौंपा। आज दशहरे के मौके पर प्रधानमंत्री इन सभी कंपनियों को देश को समर्पित किया। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह कार्यक्रम रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्रालय के अन्य प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जो प्रेस रिलीज जारी की गई है उसके अनुसार सरकार ने फैसला लिया है कि सरकार ऑर्डेनेंस फैक्ट्री बोर्ड को सरकारी विभाग से बाहर करके 7 पूर्ण रूप से सरकार द्वारा नियंत्रित कंपनी के तौर पर देश को समर्पित करेगी। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





