भारत

पीएम मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय : गजेंद्र सिंह शेखावत

jantaserishta.com
17 Jun 2025 11:30 AM IST
पीएम मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय : गजेंद्र सिंह शेखावत
x
जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस में मिले सर्वोच्च सम्मान पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब पीएम को कोई देश अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करता है यह 140 करोड़ भारतीयों की क्षमता, संकल्प, जज्बे और हौसले का भी सम्मान होता है।
शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कूटनीतिक सूझबूझ और वैश्विक मंच पर प्रभावी उपस्थिति से भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्व के कोने-कोने में जाकर भारतवासियों के लिए सम्मान अर्जित किया, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
शेखावत ने खालिस्तानी प्रदर्शनों के संदर्भ पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कुछ देशों में बसे लोग लंबे समय से ऐसी गतिविधियों में लिप्त हैं। लेकिन भारत की बढ़ती सामर्थ्य और वैश्विक प्रभाव के बाद विशेषकर पुलवामा और बालाकोट जैसे घटनाक्रमों के बाद भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अपनी धरती पर या बाहर से होने वाले किसी भी षड्यंत्र को बर्दाश्त नहीं करेगा। जैसे-जैसे भारत की शक्ति और समर्थन बढ़ेगा, ऐसे तत्वों के हौसले पस्त होंगे और वे हाशिए पर चले जाएंगे।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जनगणना में जाति शब्द शामिल न होने पर सवाल उठाए हैं। इस पर शेखावत ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर या समझ की कमी के कारण अनावश्यक प्रतिक्रियाएं देते हैं। ऐसी टिप्पणियों पर गंभीरता से जवाब देने की आवश्यकता नहीं है।
वहीं, कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के मुख्यमंत्री और नेताओं की फोन टैपिंग के आरोपों पर शेखावत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने खुद सरकार में रहते हुए टेलीफोन टैपिंग जैसे कृत्यों को अंजाम दिया, उनके पास अब इस तरह के आधारहीन आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस नेताओं को पहले अपने आचरण पर आत्ममंथन करना चाहिए। राजस्थान में कांग्रेस नेताओं को ऐसी बेबुनियादी बातें करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story