भारत
पीएम मोदी को मिला विजयी भवः का आशीर्वाद, जैन समाज का संकल्प- हर बार बनेंगे 'मोदी का परिवार'
jantaserishta.com
21 April 2024 2:35 PM IST

x
नई दिल्ली: रविवार को पूरे देश में महावीर जयंती मनाई जा रही है। इस संबंध में दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने हर बार 'मोदी का परिवार' का संकल्प लिया।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे पुरानी और जीवित सभ्यता एकमात्र भारत है।
इस मौके पर पीएम मोदी ने डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। उन्होंने भारत को मानवता का सबसे सुरक्षित ठिकाना बताया। उन्होंने कहा कि जैन धर्म का अर्थ ही है, जिन का मार्ग, यानी जीतने वाले का मार्ग। हमने स्वयं में सुधार कर अपनी कमियों पर विजय पाई है।
कार्यक्रम में पीएम मोदी को विजयी भवः का आशीर्वाद देने के साथ जैन समाज के लोगों ने हर बार 'मोदी का परिवार' का संकल्प लिया। जैन समाज के एक संत ने मंच से पीएम मोदी की उपस्थिति में कहा कि, अभी अयोध्या में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भव्य भारत, नव्य भारत बदल रहा परिवेश, मेरा देव, मेरा देश, मेरा भारत महादेश।
उन्होंने आगे कहा कि सब लोग मेरी बात समझिए, सबका साथ, सबका विकास मोदी का उद्देश्य मेरा देव, मेरा देश, मेरा भारत महादेश। जैन मुनि ने सबसे हाथ जोड़कर संकल्प लेने को कहा कि, जैन समाज हर बार 'मोदी का परिवार'। उन्होंने इसके साथ ही पीएम मोदी को विजयी भवः, विजयी भवः, विजयी भवः का आशीर्वाद भी दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





