
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के मानगढ़ की गौरव गाथा कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। इस दौरान बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम के दौरे में मोदी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेता भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री ने गहलोत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ मंच साझा किया।
Ashok ji (Gehlot) and I had worked together as CMs. He was the most senior in our lot of CMs. Ashok ji is still one of the senior-most CMs among those who are sitting on the stage right now: PM Narendra Modi at Mangarh Dham ki Gaurav Gatha' in Banswara, Rajasthan pic.twitter.com/UVssQD5lII
— ANI (@ANI) November 1, 2022
इस बीच पीएम मोदी ने कहा कि 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ में जो नरसंहार हुआ वह अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता की पराकाष्ठा थी। दुनिया को गुलाम बनाने की सोच मानगढ़ की इस पहाड़ी पर अंग्रेजी हुकूमत ने 1500 से ज्यादा लोगों को घेरकर के उन्हें मौत के घाट उतारा था। दुर्भाग्य से आदिवासी समाज के इस बलिदान को इतिहास में जो जगह मिलनी चाहिए वह नहीं मिली। आज देश उस कमी को पूरा कर रहा है। भारत का अतीत, इतिहास, वर्तमान और भविष्य आदिवासी समाज के बिना पूरा नहीं होता है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने राजस्थान सीएम के बारे में कहा कि अशोक गहलोत जी और मैंने मुख्यमंत्री के रूप में साथ काम किया था, वह हमारे बहुत से मुख्यमंत्रियों में सबसे वरिष्ठ थे, आज भी यहां मंच पर बैठे सभी मुख्यमंत्रियों में से अशोक जी सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्री में से एक हैं।

Admin4
Next Story