भारत

'ऑपरेशन सिंदूर' पर पीएम मोदी ने विपक्ष को दिया करारा जवाब : राजीव रंजन

jantaserishta.com
30 July 2025 6:59 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी ने विपक्ष को दिया करारा जवाब : राजीव रंजन
x
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर हुई चर्चा में कहा कि पाकिस्‍तान के साथ युद्धविराम में किसी तीसरे देश ने मध्‍यस्‍थता नहीं की है। इसे लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि पीएम ने विपक्ष को करारा जवाब दिया।
उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष को करारा जवाब दे दिया है। लगातार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका और भारत-पाकिस्‍तान के बीच मध्यस्‍थता को लेकर विपक्ष सवाल खड़ा कर रहा था, प्रधानमंत्री ने दो टूक में सारे मामले को स्‍पष्‍ट कर दिया। विपक्ष देश की जनता को लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। प्रधानमंत्री ने ट्रेड डील मामले को स्‍पष्‍ट किया। वहीं, अमेरिकी मध्‍यस्‍थता को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्‍होंने कहा कि न केवल अमेरिका बल्कि दुनिया के किसी भी मुल्‍क की भारत-पाक संघर्ष विराम में किसी भी तरह की कोई भूमिका नहीं है।
उन्होंने एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर कहा कि निःसंदेह एसआईआर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिनके भी नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं, वो या तो जीवित नहीं हैं या कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं। चुनाव आयोग शत-प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर आपको लगता है कि कुछ गलत है तो आप 15 लोगों का नाम बताइए। हम उस पर कार्रवाई करेंगे। विपक्ष को हंगामा करने के बजाए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए।
उन्‍होंने कहा कि सभी तबके के लोगों का नीतीश कुमार ने ख्याल रखा है। उनके जीवन में खुशहाली आई है। 2005 के पहले स्थिति एकदम बदहाल थी। अब स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदल चुकी है। ममता और आशा कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक इस बदलाव को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इन कार्यकर्ताओं की आवश्‍यकता पर सरकार ने विचार किया है और मानदेय बढ़ाने का फैसला किया।
जदयू प्रवक्ता ने चिराग पासवान के बयान पर कहा कि उनकी बातें स्‍वागतयोग्‍य है। एनडीए का यह सर्वसम्‍मत निर्णय है। हम बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में एकजुट हैं। एनडीए एक बड़ी जीत हासिल करने की तरफ अग्रसर है। प्रदेश के अगले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story