भारत

PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन और मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, बच्चों संग किया सफर

jantaserishta.com
22 Feb 2026 1:18 PM IST
PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन और मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, बच्चों संग किया सफर
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के फुल स्ट्रेच और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया. अब दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरे 82 किलोमीटर के रूट पर 'नमो भारत रैपिड रेल' की सर्विस शुरू हो गई है. यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन है. इसके साथ ही भारत की सबसे तेज मेट्रो ट्रेन सेवा भी मेरठ में आम लोगों के लिए शुरू हो गई है.
नमो भारत रैपिड रेल के संचालन में महिला सशक्तिकरण पर भी खास जोर दिया गया है. इस सेवा में करीब 80 प्रतिशत ड्राइवर स्टाफ महिलाएं होंगी. दिल्ली से मेरठ के बीच अब यात्रा का समय 55 मिनट रह जाएगा. दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर मल्टी-इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम विकसित किया गया है. यहां स्मार्ट टिकटिंग वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं और QR कोड आधारित टिकट की सुविधा दी गई है.
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, ताकि आगे चलकर दिल्ली से अलवर और दिल्ली से करनाल रैपिड रेल को भी यहां से जोड़ा जा सके. नमो भारत रैपिड रेल में बुलेट ट्रेन जैसी आधुनिक झलक देखने को मिलेगी. ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है और इसका ड्राइवर कंसोल पूरी तरह डिजिटल है. इसमें प्रीमियम कोच की सुविधा भी दी गई है, जहां मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट मौजूद हैं. धूप से बचाव के लिए ब्लाइंड पर्दों की व्यवस्था की गई है.
नमो भारत रैपिड रेल में महिलाओं के लिए विशेष कोच बनाए गए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए कोच में सामान रखने की पर्याप्त जगह, खड़े यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्पेस, पानी की बोतल रखने की व्यवस्था, मैगजीन होल्डर और पैरों को आराम देने के लिए फुट-रेस्ट भी दिए गए हैं. यह सेवा दिल्ली–एनसीआर में आधुनिक और तेज परिवहन की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null