भारत

पीएम मोदी ने गुजराती नववर्ष पर दीं शुभकामनाएं, बोले- 'सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए नया साल'

jantaserishta.com
10 Nov 2026 8:46 AM IST
पीएम मोदी ने गुजराती नववर्ष पर दीं शुभकामनाएं, बोले- सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए नया साल
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजराती नववर्ष यानी बेस्टू वर्ष के पावन दिन के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि नए वर्ष का यह पावन प्रारंभ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की नई आशाएं लेकर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "नूतन वर्षाभिनंदन। नए साल की यह शुभ शुरुआत आप सभी के जीवन में खुशी, शांति, समृद्धि और खुशहाली की नई उम्मीदें लेकर आए। मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ हैं कि आप सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, आनंद और उत्साह से भरा रहे।"
बता दें कि आज गुजराती नववर्ष यानी बेस्टू वर्ष के पावन दिन से विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हुआ है। सनातन धर्म में बेस्टू वर्ष यानी नववर्ष का दिन अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से विक्रम संवत के नए वर्ष की शुरुआत होती है। पुराने वर्ष को विदाई देकर नए वर्ष का स्वागत किया जाता है।
इस दिन श्रद्धालु अपने आराध्य देव के दर्शन कर पूरे वर्ष सुख, शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली बनी रहे, ऐसी प्रार्थना करते हैं। साथ ही जीवन में अच्छे विचारों, सत्कर्म, सेवा, परोपकार और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लेते हैं।
उधर, बेस्टू वर्ष के पावन दिन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के सेक्टर 22 स्थित पंचदेव मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि विक्रम संवत 2083 की शुरुआत पर मैं सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
उन्होंने कहा, "मैंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी का स्वास्थ्य उत्तम रहे और उनका जीवन सुख, शांति और समृद्धि के साथ आगे बढ़े। प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' और 'नशामुक्त भारत' के विजन को ध्यान में रखते हुए, मुझे उम्मीद है कि हम सब मिलकर 'विकसित गुजरात' और 'नशामुक्त गुजरात' की दिशा में काम करेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story