
x
अवसर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
Delhi दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहूदी नववर्ष 'रोश हशाना' के अवसर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायल की जनता और पूरे विश्व यहूदी समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "शना तोवा! मेरे मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू, इजराइल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को रोश हशाना की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी को शांति, आशा और अच्छे स्वास्थ्य से भरा नया साल मिले। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनियाभर के यहूदी समुदाय को एक भावनात्मक और आशावादी संदेश दिया। सोमवार को एक वीडियो जारी कर उन्होंने यहूदियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और यह भरोसा दिलाया कि इजरायल हमेशा आपका घर रहेगा।
नेतन्याहू ने कहा, "मेरे प्रिय यहूदी भाइयों और बहनों और इजरायल के समर्थकों! मेरी पत्नी और मेरी ओर से और साथ ही इजरायल सरकार की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे यहूदी नववर्ष शुरू हो रहा है, दुनिया के कई हिस्सों में यहूदियों के खिलाफ नफरत और विरोध बढ़ता जा रहा है। मैं हर यहूदी से कहना चाहता हूं कि आप जहां कहीं भी हों, आप अकेले नहीं हैं। इजरायल हमेशा आपका घर रहेगा। नेतन्याहू ने आगे कहा कि नए वर्ष में इजरायल अपनी सुरक्षा को और मजबूत करेगा।
उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, "आने वाले साल में हम मिलकर इजरायल की सुरक्षा को मजबूत करेंगे, अर्थव्यवस्था को बढ़ाएंगे, समाज को संवारेंगे और यहूदी संस्कृति और मूल्यों को आगे ले जाएंगे। नेतन्याहू ने यह भी प्रार्थना की कि नए साल में इजरायल अपने सभी बंधकों को सकुशल घर वापस ला सके। साथ ही उन्होंने 'यहूदी आत्मा की अटूट शक्ति' को ज्यादा मजबूत करने और शांति के दायरे को बढ़ाने की भी कामना की। अपने वीडियो संदेश के अंत में नेतन्याहू ने कहा, "यरूशलम से मैं दुनियाभर के हर यहूदी परिवार को नववर्ष की शुभकामनाएं भेजता हूं। शना तोवा।
Tagsरोश हशानाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबेंजामिन नेतन्याहूइजरायलयहूदी समुदायनववर्षशांतिसुरक्षासंस्कृतिशना तोवाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsRosh HashanahPrime Minister Narendra ModiBenjamin NetanyahuIsraelJewish communityNew YearpeacesecuritycultureShana Tova
Next Story





