भारत

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस बार भी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे

jantaserishta.com
7 Nov 2026 5:21 PM IST
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस बार भी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि दीपावली का पावन पर्व पूरे देश को रोशनी से जगमगा रहा है और प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय देता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, "नमस्ते। दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका ये पर्व, आपका आगे का समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।"
उन्होंने कहा कि वह भी देशवासियों की तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाते हैं। हर वर्ष देश के वीर जवानों के बीच दीपावली मनाने की अपनी परंपरा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
पीएम मोदी ने कहा, "मैं आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं और हर वर्ष आप जानते हैं, देश के वीर जवानों के बीच में जाना मेरा नित्य क्रम है, इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 6 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की थी।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा था, "सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे। हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे, यही मंगलकामना है।"
इसके साथ ही उन्होंने भगवान धन्वंतरि की स्तुति में संस्कृत श्लोक भी साझा किया था। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल दीपावली का पर्व देश के जवानों के बीच मनाते रहे हैं। इस बार भी वह सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे। सैनिकों के बीच दीपावली का त्योहार मनाने का ये परंपरा बेहद ही खास है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story