भारत

पीएम मोदी ने पूर्व डीआरडीओ चीफ वीएस अरुणाचलम के निधन पर दुख जताया

jantaserishta.com
17 Aug 2023 5:21 PM IST
पीएम मोदी ने पूर्व डीआरडीओ चीफ वीएस अरुणाचलम के निधन पर दुख जताया
x
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व डीआरडीओ चीफ वीएस अरुणाचलम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, ''डॉ. वी.एस. अरुणाचलम का निधन वैज्ञानिक समुदाय और सामरिक विश्‍व में एक बड़ा अंतराल छोड़ गया है। उनके ज्ञान, अनुसंधान के प्रति जुनून और भारत की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में समृद्ध योगदान के लिए उनकी काफी सराहना की गई। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।''
87 वर्षीय अरुणाचलम डीआरडीओ के चीफ और वैज्ञानिक सलाहकार का पद संभालने वाले पहले वैज्ञानिक थे। उनका बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में निधन हो गया। डॉ. वी.एस. अरुणाचलम ने तीन प्रमुख कार्यक्रम लॉन्च किए थे। उन्होंने हल्के लड़ाकू विमान से लेकर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वेसल प्रोग्राम की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने स्ट्रेटेजिक एंड टेक्टिकल गाइडेड मिसाइल बनाने के लिए इंटिग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलमेंट प्रोग्राम की शुरुआत की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story