भारत

राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कही यह बात

jantaserishta.com
14 Aug 2022 9:46 AM IST
राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट :हिंदुस्तान

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और शेयर मार्केट के 'बिग बुल' कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का 62 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में आज आखिरी सांस ली। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें आखिरी बार आकासा एयर (Akasa Air) के उद्घाटन समारोह में सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।



राकेश झुनझुनवाला ने कॉलेज के दिनों से ही शेयर बाजार में निवेश की शुरुआत की थी। एक बार राकेश झुनझुनवाला ने बताया था कि शुरू में 100 डॉलर का निवेश किया था। खास बात यह है कि तब सेंसेक्स इंडेक्स 150 अंक पर था, जो अब 60 हजार के स्तर पर कारोबार कर रहा है। उन्हें भारतीय शेयर बाजार का वाॅरेन बफेट भी कहा जाता था। फोर्ब्स के अनुसार राकेश झुनझुनवाला की कल संपत्ति 5.8 अरब डाॅलर की थी।
राकेश झुनझुनवाला अपनी स्टाॅक ट्रेडिंग कंपनी Rare एंटरप्राइजेज मालिक भी थे। टाइटन, स्टार हेल्थ, टाटा मोटर्स और मेट्रो ब्रांड्स जैसे स्टाॅक में बिग बुल ने सबसे ज्यादा निवेश किया था। Capitalmind के सीईओ और फाउंडर दीपक शिनोय ट्वीट करते हुए लिखते हैं, 'एक ट्रेड इंवेस्टर और महान व्यक्ति जो बहुत लोगों के प्रेरणा का स्रोत था। उन्हें हमेशा प्यार से याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story