चीन विमान हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए की प्रार्थना, चीन के राजदूत ने कही ये बात

नई दिल्ली: चीन में विमान हादसे के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है. उन्होंने विमान दुर्घटना पर यात्रियों के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई. जिसके बाद चीनी राजदूत ने चीन में विमान दुर्घटना के बाद प्रार्थना के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है. भारत में चीनी राजदूत सुन वेइडॉन्ग ने सोमवार को चीन के गुआंग्शी में यात्री विमान दुर्घटना पर प्रार्थना और सहानुभूति व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक हवाई जहाज गुआंग्शी के पहाड़ी इलाके में हादसे का शिकार हो गया. कुनमिंग से ग्वांगझू जा रहे इस फ्लाइट में 132 पैसेंजर सवार थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





