भारत

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुई दुर्घटना पर जताया दुख

jantaserishta.com
6 Oct 2022 1:13 PM IST
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुई दुर्घटना पर जताया दुख
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
प्रधानमंत्री की तरफ से मुआवजे की घोषणा की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story