भारत

PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर चिंता जाहिर की, कही ये बात

jantaserishta.com
30 Dec 2025 2:26 PM IST
PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर चिंता जाहिर की, कही ये बात
x
रूस-यूक्रेन की लड़ाई में एक नया मोड़.
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने 28 और 29 दिसंबर की रात मॉस्को के पश्चिम में स्थित नोवगोरोड क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाने की कोशिश की. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के अनुसार, इस कथित हमले में 91 लंबी दूरी के ड्रोन इस्तेमाल किए गए, जिन्हें रूसी डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया. रूस का दावा है कि इस घटना में न तो कोई घायल हुआ और न ही किसी तरह का नुकसान हुआ. प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर चिंता जाहिर की है.
इस मामले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों से बेहद चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में शांति की दिशा में चल रहे कूटनीतिक प्रयास ही संघर्ष को खत्म करने का सबसे बेहतर रास्ता हैं. पीएम मोदी ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे ऐसे किसी भी कदम से बचें, जो इन प्रयासों को कमजोर कर सकता है.
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस कथित ड्रोन हमले को "राज्य प्रायोजित आतंकवाद" करार दिया और कहा कि ऐसे लापरवाह कदमों का जवाब जरूर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि रूसी सशस्त्र बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई के लिए लक्ष्यों का चयन कर लिया गया है. हालांकि, रूस ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया है.
यूक्रेन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें झूठा और शांति वार्ताओं को पटरी से उतारने की कोशिश बताया है. यूक्रेन का कहना है कि रूस इस तरह के दावे कर अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचना चाहता है
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि पुतिन ने उन्हें फोन पर इस कथित हमले की जानकारी दी थी, इस हमले से वह नाराज हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी दोहराया कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता जल्द हो सकता है.
ट्रंप ने हाल ही में फ्लोरिडा में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी और कहा था कि दोनों पक्ष समझौते के काफी करीब हैं, हालांकि कुछ जटिल क्षेत्रीय मुद्दे अब भी बने हुए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story