भारत

पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बजट सत्र की रणनीति पर की चर्चा

jantaserishta.com
2 Feb 2023 11:15 AM IST
पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बजट सत्र की रणनीति पर की चर्चा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में अपने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय बैठक की। बताया जा रहा है कि बैठक में बजट सत्र के दौरान सरकार की रणनीति और खासतौर से गुरुवार को होने वाली कार्यवाही को लेकर चर्चा हुई। गुरुवार को दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर और प्रल्हाद जोशी के साथ ही कई अन्य मंत्री भी शामिल हुए।
दरअसल, गुरुवार को संसद के दोनों सदनों - लोक सभा और राज्य सभा में सरकार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने जा रही है। लोक सभा में यह प्रस्ताव भाजपा सांसद सी.पी. जोशी और राज्य सभा में डॉ के. लक्ष्मण पेश करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story