भारत

अपनी छवि बचाने को पीएम मोदी ने नहीं किया मणिपुर का दौरा: गौरव गोगोई

jantaserishta.com
9 Sept 2023 12:07 PM IST
अपनी छवि बचाने को पीएम मोदी ने नहीं किया मणिपुर का दौरा: गौरव गोगोई
x
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने शनिवार को मणिपुर का दौरा नहीं करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र पर तंज करते हुए कहा कि हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में शांति बहाल करने से ज्यादा उनकी छवि मायने रखती है। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने एक्स पर लिखा, "मैंने विश्व इतिहास में कभी ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं देखा, जिसने अपने ही देश में संघर्ष क्षेत्र का दौरा करने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उनकी छवि शांति बहाल करने से ज्यादा मायने रखती है।"
मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के पल्लेल में शुक्रवार को अलग-अलग झड़पों और गोलीबारी की घटनाओं में महिलाओं सहित लगभग 50 लोग घायल हो गए। मणिपुर पुलिस के अनुसार, प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र समूहों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में 11 नागरिक गोली लगने से घायल हो गए। मणिपुर में 3 मई को जातीय झड़पें भड़क उठीं और तब से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। विपक्षी कांग्रेस मौजूदा स्थिति के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को बर्खास्त करने की मांग कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story