भारत

पीएम मोदी ने बांदीपुर नेशनल पार्क में की जंगल सफारी, तस्वीरों में देखें अलग अंदाज

jantaserishta.com
9 April 2023 2:39 PM IST
पीएम मोदी ने बांदीपुर नेशनल पार्क में की जंगल सफारी, तस्वीरों में देखें अलग अंदाज
x
देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हुई.
चामराजनगर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क में सफारी की। कैजुअल कपड़े और हैट पहने प्रधानमंत्री मोदी डेढ़ घंटे तक खुली जीप में घूमते रहे और बाघ तथा अन्य जंगली जानवरों को देखा।
अधिकारियों ने बताया कि उनके काफिले में नौ वाहन उनकी जीप के पीछे-पीछे चल रहे थे।
पीएम मोदी ने बांदीपुर परिसर से अपनी सफारी की शुरुआत की और घने जंगलों में लगभग 12 किलोमीटर की यात्रा की। वह बोलगुड्डा पहाड़ी क्षेत्र गए, जहां से बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान का शानदार दृश्य दिखाई देता है।
इससे पहले सुबह एक विशेष हेलिकॉप्टर से वह पठारी नीलगिरी जिले के मेलुकमनहल्ली हेलीपैड पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से बांदीपुर गए।
बांदीपुर नेशनल पार्क में वैश्विक स्तर पर बाघों के प्रमुख आवास के रूप में उभरा है।
राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण भाजपा नेताओं को पीएम के स्वागत का मौका नहीं मिला। अधिकारियों ने शनिवार रात मैसूरु के मंदाकल्ली हवाईअड्डे पर और रविवार सुबह मेलुकनहल्ली हेलीपैड पर उनका स्वागत किया।
वह 'प्रोजेक्ट टाइगर' के 50 साल पूरे होने के जश्न में हिस्सा लेने के लिए शनिवार देर शाम मैसूर पहुंचे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story