
गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूरत पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे और 2.3 लाख से अधिक लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ वितरित करेंगे।
जानकारी दें कि प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में कई बार गुजरात के दौरे पर जा चुके हैं। आज का यह दौरा भी उसी कड़ी का हिस्सा है। बीते 1 मार्च 2025 को भी वे गुजरात गए थे। वे तीन दिन तक गुजरात में ही रहे थे। इस दौरान उन्होंने सौराष्ट्र के कई जिलों का दौरा किया था। उन्होंने जामनगर में ‘वनतारा’ का उद्घाटन भी किया था। ‘वनतारा’ रिलायंस फाउंडेशन का वन्यजीव बचाव केंद्र है। उन्होंने गिर अभयारण्य में सफारी का आनंद लिया। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में पूजा भी की थी।
#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूरत पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2025
प्रधानमंत्री मोदी सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे और 2.3 लाख से अधिक लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के… pic.twitter.com/Ad6SCQxFGl





