भारत
पीएम मोदी ने टॉप इंडियन गेमर्स के साथ मुलाकात को बताया शानदार, VIDEO
jantaserishta.com
13 April 2024 10:22 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देश के टॉप गेमर्स के साथ हुई मुलाकात का पूरा वीडियो शनिवार सुबह जारी किया गया। पीएम मोदी ने गेमर्स से मुलाकात व उनके साथ हुई चर्चा को शानदार बताया।
इस संबंध में एक्स पर किए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि देश शीर्ष गेमर्स के साथ उनकी मुलाकात बहुत शानदार रही व उनसे इस इंडस्ट्री के साथ जुड़े विभन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने गेमर्स के साथ बातचीत को अद्भुत बताया।
शनिवार को जारी वीडियो मेें गेमर्स पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत पर खुशी जाहिर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो अपनी प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहते हैं, देखाेे मम्मी-पापा आपका बेटा देश के प्रधानमंत्री से मिलकर आया है। गौरतलब है कि इस मुलाकात का पहले एक टीजर जारी किया गया था, जिसे अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। लोगों ने इसकी खूब सराहना भी की। भारत में गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है। देश में ई-गेमिंग की संभावनाओं और चुनौतियों के लिहाज से पीएम मोदी व गेमर्स के बीच हुई मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
India's top gamers meet PM Shri @narendramodi https://t.co/YNY0NMIRfg
— BJP (@BJP4India) April 13, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





