भारत
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय को राष्ट्र को किया समर्पित
Nil dhankar
12 March 2022 12:16 PM IST

x
गुजरात। गांधीनगर में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय को राष्ट्र को समर्पित किया। बता दें कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 2 दिन के लिए गुजरात दौरे पर निकल गए. पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. प्रधानमंत्री का वहां पर काफी व्यस्त कार्यक्रम है.
अहमदाबाद के बाद आज उन्होंने गांधीनगर के दहेगाम में रोड शो (Road Show) निकाला। इससे पहले कल उन्होंने अहमदाबाद में रोड शो किया था, फिर पंचायत महासम्मेलन में राज्य के चुने हुए प्रतिनिधियों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी 4 राज्यों में सत्ता बरकरार रख पाई क्योंकि लोगों ने विकास के लिए मतदान किया.
Next Story





