भारत
कायम है पीएम मोदी का जलवा, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने
jantaserishta.com
15 Sept 2023 5:43 PM IST

x
नई दिल्ली: जी20 शिखर सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता के बाद ग्लोबल स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा बरकरार है। ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के मामले में पीएम मोदी लंबे समय से दुनिया के नंबर वन नेता बने हुए हैं। 76 परसेंट अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी पहले स्थान पर हैं। अमेरिका स्थित कंसल्टिंग फर्म 'मॉर्निंग कंसल्ट' के एक सर्वे के अनुसार ये डाटा 6 से 12 सितंबर 2023 तक का है।
इस रेटिंग में 100 फीसदी लोगों में से 5 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी बारे में कोई राय जाहिर नहीं की है। वहीं 18 फीसदी लोगों ने डिसअप्रूवल यानी नामंजूर किया है। कुल मिलाकर पीएम मोदी 76 फीसदी लोगों की पहली पसंद बने हैं। दूसरे नंबर पर 64 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ स्विस राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट हैं। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर मैक्सिको के राष्ट्रपति एन्ड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर हैं। मैक्सिको के राष्ट्रपति की रेटिंग 61 फीसदी है।
सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सातवें और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 15वें नंबर पर हैं। दुनिया के अन्य बड़े नेताओं में चौथे नंबर पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डिसल्वा हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को पांचवां पायदान मिला है।
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को 42 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग के साथ छठे नंबर पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये ताजा अप्रूवल रेटिंग 6-12 सितंबर, 2023 तक एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है। अप्रूवल रेटिंग प्रत्येक देश में एडल्ट लोगों के वोटों पर आधारित है।
Tagsजी20 शिखर सम्मेलनपीएम मोदीनरेंद्र मोदीग्लोबल अप्रूवल रेटिंगG20 SummitPM ModiNarendra ModiGlobal Approval Rating
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





