भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई
jantaserishta.com
5 March 2024 10:18 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।
दूसरी बार संभाली देश की बागडोर
पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। साल 2022 के बाद उन्होंने दूसरी बार देश की बागडोर संभाली है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने ऐवान-ए-सदर (राष्ट्रपति भवन) में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में तीनों सेनाओं के प्रमुखों, वरिष्ठ अधिकारियों, राजनयिकों, प्रमुख उद्योगपतियों, नागरिक समाज और मीडिया संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर भी इस मौके पर मौजूद थे। समारोह का शुभारंभ पवित्र कुरान के पाठ के साथ हुआ। जिसके बाद शहबाज शरीफ का शपथ ग्रहण हुआ।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनरेंद्र मोदीपीएम मोदीशहबाज शरीफपाकिस्तान प्रधानमंत्रीPrime Minister Narendra ModiNarendra ModiPM ModiShahbaz SharifPakistan Prime Minister
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





