भारत

पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, खड़गे ने कही ये बातें

jantaserishta.com
19 Oct 2022 5:45 PM IST
पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, खड़गे ने कही ये बातें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: मल्लिकाजुर्न खड़गे ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में बैठी केंद्र की सरकार सिर्फ बात ही करती है, काम बिल्कुल नहीं करती. उन्होंने कहा कि बीजेपी पर थोथा चना बाजे घना का मुहावरा फिट बैठता है. उन्होंने कहा कि फासिस्ट ताकतों से हमें लड़ना है नहीं तो देश तानाशाही की भेंट चढ़ सकता है. देश हमें विनाशकारी ताकतों को मिटाना है. हमें देश के लोकतंत्र को खत्म करने वालों के खिलाफ लड़ना है.



कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर शशि थरूर ने उन्हें बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा-'पार्टी का पुनरुद्धार आज से शुरू हो रहा है.'


सोनिया गांधी ने नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचकर उन्हें जीत की बधाई दी. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी के साथ खड़गे से मिलने पहुंचीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story