भारत
PM मोदी ने टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत की अनोखे अंदाज में बधाई दी, PAK को लग गई मिर्ची
jantaserishta.com
29 Sept 2025 1:42 PM IST

x
नई दिल्ली: एशिया कप में भारत की जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर की रात याद दिला दी है, जब भारत के लड़ाकू विमान पाकिस्तान और पीओके के टेरर कैंपों में बम बरसा रहे थे. पीएम मोदी के इस ट्वीट से पाकिस्तान को मिर्ची लगी है. आतंकी संगठनों पर कार्रवाई किए बिना भारत से शांति और दोस्ती की उम्मीद करने वाले पाकिस्तान ने इस ट्वीट के बाद हताश होकर कहा है कि भारत ने आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी है.
रविवार को जब एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया. इसके बाद सारा देश जश्न में डूब गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट किया और पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर की याद दिला दी.
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही है- भारत ने फिर से जीत दर्ज की है, हमारे क्रिकेटरों को बधाई." पीएम मोदी का ये बधाई संदेश पाकिस्तान को चुभ गया. भारत के खिलाफ लगातार बड़बोली टिप्पणियां करने वाले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को शांति और समाधान की बात याद आने लगी.
उन्होंने एक्स पर लिखा, "मोदी उपमहाद्वीप में क्रिकेट की संस्कृति और भावना को नष्ट कर रहे हैं, उन्होंने शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर दिया है." रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को पीएम मोदी द्वारा जीत की बधाई तो चुभ गई. लेकिन उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते समय पाकिस्तान में मौजूद टेरर कैंपों की याद नहीं आई.
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने जब पाकिस्तान के टेरर कैंपों को नष्ट कर दिया तो 4 महीने बाद पाकिस्तान एक बार फिर से खैबर पख्तूनख्वा में टेरर कैंप बनवा रहा है. ख्वाजा आसिफ के अलावा एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भी पीएम मोदी के ट्वीट पर अनर्गल टिप्पणी की है. मोहसिन नकवी वहीं हैं जो दुबई के ग्राउंड से एशिया कप की ट्राफी अपने पास लेते चले गए. एशिया कप में जीत के बाद टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्राफी लेने से इनकार कर दिया था.
मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा है, युद्ध को खेल में घसीटना खेल भावना का अपमान करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये ट्वीट एक्स पर काफी पॉपुलर हुआ है. 24 घंटे से कम समय में ही इस ट्वीट को 2 करोड़ लोग देख चुके हैं और हजारों-लाखों ने प्रतिक्रिया दी है.
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जबाव में भारत ने 7 मई 2025 को "ऑपरेशन सिंदूर" शुरू किया था. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, भारतीय वायुसेना ने राफेल जेट्स, SCALP मिसाइलों और HAMMER बमों का उपयोग कर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकानों को नष्ट किया. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए.
Tagsएशिया कपभारत की जीतपीएम नरेंद्र मोदीपाकिस्तानऑपरेशन सिंदूरAsia CupIndia's victoryPM Narendra ModiPakistanOperation Sindoor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





