भारत

पीएम मोदी ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर दी बधाई

jantaserishta.com
1 May 2023 11:13 AM IST
पीएम मोदी ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर दी बधाई
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर सोमवार को दोनों राज्यों के लोगों को बधाई देते हुए उनकी समृद्धि और प्रगति की कामना की है। प्रधानमंत्री ने गुजरात दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, गुजरात स्थापना दिवस की बधाई। गुजरात ने अपनी सर्वांगीण प्रगति के साथ-साथ अपनी अनूठी संस्कृति के कारण अपनी एक पहचान बनाई है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले समय में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे। उन्होंने गुजराती भाषा में भी गुजरात के लोगों को बधाई दी ।
महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य को एक महान संस्कृति और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है। मैं आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने मराठी भाषा में भी महाराष्ट्र के लोगों को बधाई दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story