भारत

मशहूर सिंगर बप्पी लाहिड़ी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

jantaserishta.com
16 Feb 2022 9:05 AM IST
मशहूर सिंगर बप्पी लाहिड़ी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
x

नई दिल्ली: सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) के निधन की खबर सामने आ रही है। मुंबई के अस्पताल में बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली है। 69 साल के बप्पी लहरी के निधन की खबर किसी शॉक की तरह ही है। बीते दिनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत सितारा कही जाने वाली लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब बप्पी लहरी को लेकर आ रही यह खबर म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। अस्पताल के निदेशक के मुताबिक बीते एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर का कहना है कि ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया) नाम की बीमारी के चलते ही बप्पी लहरी का निधन हुआ है। बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुन और गानों से एक अलग तरह का ही राग छेड़ा था।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी के निधन पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, "बप्पी लाहिरी जी का संगीत सर्वांगीण था और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं।"


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story